बलरामपुर, अक्टूबर 22 -- Balrampur News: बलरामपुर संवाददाता। महारानी लाल कुंवरि स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के एमएससी छात्र-छात्राओं का दल बीते दिन शैक्षणिक भ्रमण के लिए केरल रवाना हुआ। दल का नेतृत्व विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन कर रहे हैं। भ्रमण दल में डॉ. मोहम्मद अकमल और वीर प्रताप सिंह भी शामिल हैं। भ्रमण दल को केरल के लिए रवाना होने से पूर्व डॉ. राजीव रंजन ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने भ्रमण के दौरान अनुशासन बनाए रखने, निर्धारित कार्यक्रम का पालन करने और शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया। डॉ राजीव रंजन ने कहा कि वनस्पति विज्ञान के अध्ययन में शैक्षणिक भ्रमण का विशेष महत्व है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: शैक्षणिक भ्रमण पर केरल रवाना हुआ वनस्पति विज्ञान के विद्यार्थियों का दल इससे...