Balrampur News: केयरटेकर के अभाव में सफाई व्यवस्था ध्वस्त, संक्रमण का बढ़ रहा खतरा
बलरामपुर, नवम्बर 3 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर परिसर में नगर पंचायत की ओर से निर्मित सामुदायिक शौचालय बदहाली का शिकार है। गंदगी और जलभराव के चलते मरीजों व तीमारदारों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। मरीजों व तीमारदारों ने बताया कि नियमित केयरटेकर की तैनाती न होने से सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। तुलसीपुर सीएचसी में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में मरीज इलाज कराने को पहुंचते हैं। उनकी सुविधा के लिए लाखों रुपये की लागत से बने शौचालय के बाहर कीचड़, कूड़ा-कचरा और गंदा पानी जमा है। यहां पर रखे दो कूड़ेदान के बावजूद कचरा जमीन पर फैला रहता है। जिसके चलते संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। लोगों ने बताया कि यहां महिलाओं और भर्ती मरीजों के तीमारदारों को विशेष रूप से दिक्कतों का सामन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.