बलरामपुर, अक्टूबर 26 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। कूटरचित दस्तावेजों के जरिए व्यक्तिगत विवरण में बदलाव कर पासपोर्ट बनवाने के आरोपी को उतरौला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पहले जारी पासपोर्ट को छिपाकर नया पासपोर्ट बनवाने का भी आरोप है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय लखनऊ के 24 अगस्त 2026 के पत्र के आधार पर इस प्रकरण की जांच की गई। अपर पुलिस अधीक्षक व नोडल अधिकारी पासपोर्ट के निर्देश पर उपनिरीक्षक हीरालाल ने प्रकरण की जांच की। इसमें सामने आया कि आरोपी ने कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर अपने व्यक्तिगत विवरण में बदलाव करते हुए पहला पासपोर्ट बनवाया था। इसके बाद पूर्व में जारी पासपोर्ट को छिपाकर दूसरा पासपोर्ट बनवाने का मामला सामने आया। जांच के आधार पर उ...