बलरामपुर, जुलाई 6 -- Balrampur News: बलरामपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार 15 वर्षीय किशोरी को एक युवक शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और किशोरी की सकुशल बरामदगी के साथ ही आरोपी की तलाश की जा रही है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: शादी की नीयत से किशोरी को किया अगवा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...