Balrampur News: काली पट्टी बांधकर शिक्षकों ने जताया विरोध, 11 सूत्रीय मांगपत्र का किया समर्थन
बलरामपुर, नवम्बर 5 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। लंबित मांगों पर सुनवाई न होने से नाराज एमएलके पीजी कॉलेज के स्ववित्तपोषित शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (फुपुक्टा) के आह्वान पर प्रदेश के 331 अनुदानित महाविद्यालयों में दो से पांच नवंबर तक चल रहे विरोध कार्यक्रम के तहत शिक्षकों ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। शिक्षकों की प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन बहाली, स्ववित्तपोषित शिक्षकों का स्थायीकरण और यूजीसी वेतनमान के अनुरूप मानदेय शामिल है। महाविद्यालय के स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. केपी मिश्र ने कहा कि 25 वर्षों से लंबित मांगों को फुपुक्टा ने 11 सूत्रीय मांगपत्र में शामिल किया है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: लंबित मांगों को लेकर शिक्षकों ने बांधी काल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.