Balrampur News: कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, घरों में पसरा मातम
बलरामपुर, अगस्त 7 -- Balrampur News: पचपेड़वा/बलरामपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पुरानी बाजार के माली टोला में दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। पचपेड़वा थाना क्षेत्र के रामनगर चौराहे के पास कार और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद कार सवार वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। बताया जाता है कि पुरानी बाजार के माली टोला निवासी राजन सैनी (30) और जयप्रकाश सैनी (25) गुरुवार रात बाइक से पचपेड़वा की ओर से बलरामपुर की तरफ जा रहे थे। रात करीब 12 बजे जैसे ही उनकी बाइक रामनगर चौराहे के पास पहुंची, सामने से बढ़नी की ओर जा रही तेज रफ्तार कार यूपी 32 एनबी 1420 ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी。घटनास्थल पर पहुंचने वाले लोग प्रत्यक्षदर्शियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.