बलरामपुर, जुलाई 25 -- Balrampur News: बलरामपुर। श्रावण मास में प्रस्तावित कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित व व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में डायल यूपी-112 के पीआरवी कमांडरों, सब कमांडरों व पायलटों की समीक्षा बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य मार्गों व संवेदनशील स्थलों पर सतर्कता, यातायात प्रबंधन, त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण, रूट डायवर्जन व आपातकालीन व्यवस्थाओं पर विशेष जोर दिया। एएसपी ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए सभी कर्मियों को सतर्कता व संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा को सुरक...