Balrampur News: करंट से मृत महिला के परिजनों से मिले विधायक, दिया भरोसा
बलरामपुर, जुलाई 30 -- Balrampur News: श्रीदत्तगंज, संवाददाता। रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम कालिंजर ग्रिंट के मजरा बेनीपुरवा में खेत की तारबंदी में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई थी। इस मामले में सदर विधायक पल्टूराम पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने मृतका के पति राजाराम यादव व अन्य परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त कर उन्हें ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया। विधायक पल्टूराम ने पीड़ित परिवार को व्यक्तिगत सहयोग राशि भी प्रदान की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर घटना की जानकारी लेकर मामले की प्रगति के बारे में पूछताछ कर शासन स्तर से मिलने वाली हरसंभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि यह घटना अत्यंत दु:खद है और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित कराने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.