Balrampur News: करंट लगने से राजगीर की मौत
बलरामपुर, अक्टूबर 24 -- Balrampur News: हर्रैया सतघरवा, संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी एक राजगीर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के छोटे भाई ने करंट लगने से मौत होने की बात कही है, जबकि पुलिस प्रथम दृष्टया बीमारी से मौत होने की आशंका जता रही है। फुलवरिया गांव निवासी मृतक के छोटे भाई बुधराम ने बताया कि उनके बड़े भाई 34 वर्षीय किशोरी वर्मा राजगीर का काम करते थे। कहा कि किशोरी ललिया थाना क्षेत्र के सकरी गांव निवासी मुकुलराम के यहां काम करने गए थे। वहां करंट लगने से उनकी मौत हो गई। बुधराम ने बताया कि मुकुलराम ने फोन कर उन्हें शिवपुरा बुलाया था। जब वह वहां पहुंचे, तब तक उनके भाई का शव घर लाकर छोड़ दिया गया था। मामले को लेकर बुधराम ने ललिया थाने में प्रार्थना-पत्र देने की बात कही है। क्षेत्राधिकारी ललिया डीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.