Balrampur News: कठेर में गूंजी वीर आल्हा-ऊदल की गाथा, लोक संस्कृति से सराबोर हुई रात
बलरामपुर, अगस्त 13 -- Balrampur News: गैसड़ी, संवाददाता। ग्राम सभा कठेर में बुधवार रात लोक संस्कृति और वीर रस से ओतप्रोत आल्हा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर लोक गायन का आनंद लिया। आल्हा गायकों ने बुंदेलखंडी लोक शैली में वीर आल्हा-ऊदल की शौर्य गाथाओं की ओजस्वी प्रस्तुति दी। उनकी दमदार गायकी और वीर रस से भरपूर प्रस्तुतियों ने मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ग्रामीण देर रात तक तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन करते रहे। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख गैसड़ी जगदंबा सिंह शक्ति मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आल्हा गायन हमारी समृद्ध लोक संस्कृति और वीर परंपरा की पहचान है। ऐसे आयोजनों से लोक कलाओं को संरक्षण मिलता है और नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.