Balrampur News: कच्चे बाईपास पर कीचड़, फिसलकर गिर रहे बाइक सवार
बलरामपुर, अक्टूबर 11 -- Balrampur News: ललिया संवाददाता। मथुरा बाजार से चौधरीडीह जाने वाले मुख्य मार्ग पर परानपुर गांव और दरगाह के पास निर्माणाधीन पुलों के लिए बनाए गए कच्चे बाईपास से आवागमन मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि हल्की सी बारिश होते ही रास्ते पर कीचड़ फैल जाता है, जिससे बाइक सवारों के फिसलकर चोटिल होने का खतरा बना रहता है। वहीं ट्रक, डीसीएम, पिकअप समेत अन्य चार पहिया वाहनों को निकलने में खासा परेशानी होती है। क्षेत्रवासी अमरेंद्र कुमार, मनोज कुमार, जगराम, पवन कुमार, रामनारायण, सीताराम, अतवारी और वीरेंद्र कुमार ने बताया कि इस मार्ग से सैकड़ों गांवों के लोग आवागमन करते हैं। भारी बारिश के दौरान बाईपास पर दो से तीन फीट तक पानी भर जाता है, जिससे कई दिनों तक रास्ता प्रभावित रहता है। इससे राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ती ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.