Balrampur News: ओवर लोड के कारण दो दिन में ही फुंक गया 25 केवीए का ट्रांसफार्मर
बलरामपुर, अगस्त 21 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। तुलसीपुर पावर हाउस के अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनपुर के कोयलाबास फीडर में बिजली व्यवस्था बदहाल हो गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि अनंतराम मौर्या के घर के पास लगे 25 केवी के एकमात्र ट्रांसफार्मर से करीब दो किलोमीटर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की जा रही है। ट्रांसफार्मर लगने के दो दिन के भीतर ही वह जल गया। जिससे समस्या विकट हो गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि विभाग द्वारा लगाए गए इस 25 केवी ट्रांसफार्मर पर 60 से 70 कनेक्शन जुड़े हैं, जबकि करीब एक दर्जन उपभोक्ताओं ने एक से तीन किलोवाट तक का भार ले रखा है। अधिक भार के चलते जर्जर बिजली के तार आए दिन जलकर टूट रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक डेढ़ वर्ष में ओवरलोड के कारण 15 से 20 ट्रांसफार्मर जल चुके हैं। 13 अगस्त की शाम लगाया गया नया 25 केवी ट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.