Balrampur News: ओवरलोड से बार-बार जल रहा ट्रांसफार्मर, सोनपुर के उपभोक्ताओं ने पावर हाउस
बलरामपुर, अगस्त 25 -- Balrampur News: तुलसीपुर/बलरामपुर, संवाददाता। कोयलावास फीडर से जुड़े ग्राम पंचायत सोनपुर के बिजली उपभोक्ताओं का आक्रोश सोमवार को सड़क पर उतर आया। बिजली की बदहाल आपूर्ति और बार-बार ट्रांसफार्मर जलने की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने तुलसीपुर पावर हाउस पहुंचकर प्रदर्शन किया और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। करीब छह घंटे बाद जेई धर्मात्मा गौड़ मौके पर पहुंचे और उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने उन्हें अपनी मांगों से संबंधित शिकायती पत्र सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि सोनपुर में महज 25 केवी के ट्रांसफार्मर से 60 से 70 उपभोक्ताओं के कनेक्शन संचालित हो रहे हैं। अत्यधिक लोड के कारण पिछले डेढ़ साल में ट्रांसफार्मर 15 से 20 बार जल चुका है। ग्रामीणों के अनुसार 13 अगस्त को लगाया गया ट्रांसफार्मर भी महज दो दिन बाद 15 अगस्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.