बलरामपुर, अक्टूबर 6 -- Balrampur News: उतरौला, संवाददाता। ऑनलाइन दाखिल-खारिज (नामांतरण) प्रक्रिया लागू किए जाने के विरोध में उतरौला के अधिवक्ताओं का आक्रोश मंगलवार को सड़क पर दिखाई दिया। बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रहलाद यादव और महामंत्री रवि शंकर मिश्रा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने तहसील भवन से श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे तक विरोध जुलूस निकाला। इस दौरान वकीलों ने सड़क पर चक्का जाम करते हुए अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। नामांतरण के विरोध में मंगलवार को वकीलों ने जुलूस निकालने के बाद श्याम प्रसाद मुखर्जी चौराहे पर चक्का जाम कर दिया। करीब आधे घंटे हुए चक्का जाम के चलते पूरी तरह यातायात बाधित रहा। अधिवक्ताओं ने ऑनलाइन दाखिल-खारिज प्रक्रिया को प्राकृतिक न्याय के विपरीत और अधिवक्ता विरोधी बताते हुए नारेबाजी की। उनका कहना था कि नई व्यवस्था से अधिव...