Balrampur News: ऑटो पलटने पर डायल 112 की तत्परता से युवक की बची जान
बलरामपुर, जुलाई 28 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। थाना हरैया क्षेत्र के बरदौलिया के पास मंगलवार को एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार एक युवक अंदर फंस गया। सूचना मिलते ही डायल 112 की पीआरवी-6949 टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया। पुलिस के अनुसार घटना की सूचना पर कमांडर कांस्टेबल विनोद कुमार यादव और एचजी चालक रामशंकर मिश्र तत्काल मौके पर पहुंचे। टीम ने बिना देर किए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और ऑटो में फंसे युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उसे प्राथमिक उपचार के लिए एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरा भेजा गया। घटना की सूचना उसके परिजनों को भी दे दी गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम की सक्रियता, तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता की सराहना करते हुए राहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.