Balrampur News: एसपी ने सुनीं फरियादें, थानेदारों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
बलरामपुर, सितम्बर 11 -- Balrampur News: बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शुक्रवार को एसपी मार्तंड प्रकाश सिंह ने जनसुनवाई कर विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई में भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, धोखाधड़ी, साइबर फ्रॉड और महिला उत्पीड़न से जुड़े प्रार्थना पत्र आए। एसपी ने संबंधित थाना प्रभारियों और क्षेत्राधिकारियों से गूगल मीट के माध्यम से संवाद कर शिकायतों के निस्तारण की स्थिति जानी और आवश्यक निर्देश दिए। भूमि विवाद एवं चकबंदी से जुड़े मामलों में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर पैमाइश व निस्तारण कराने को कहा गया। महिला उत्पीड़न के मामलों में तत्काल वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.