बलरामपुर, जुलाई 25 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए उपजिलाधिकारी हेमंत कुमार गुप्त ने क्षेत्र के खरझार पहाड़ी नाले का मौके पर निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद किया। बाढ़ के दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली। एसडीएम ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि प्रशासन किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की आपदा या खतरे की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि राहत एवं बचाव कार्य समय पर शुरू किए जा सकें। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पहाड़ी नाले और निचले इलाकों की लगातार निगरानी रखी जाए। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: एसडीएम ने ट्रांस शारदा के गांवों लगाई ब...