बलरामपुर, अक्टूबर 12 -- Balrampur News: उतरौला। श्रीदत्तगंज विकासखंड के गालिबपुर निवासी सोनिया सिंह ने एम्स नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा नॉरसेट-11 मेन्स में ऑल इंडिया 91वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। आरएनए नर्सिंग इंस्टीट्यूट की छात्रा सोनिया की इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई बलरामपुर में हुई। इसके बाद उन्होंने पंजाब के जालंधर से बीएससी की पढ़ाई पूरी की और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुट गईं। उनकी सफलता पर शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने खुशी जताते हुए बधाई दी। चाचा ओम प्रकाश सिंह व अतुल सिंह ने कहा कि सोनिया ने अपने दिवंगत पिता के आदर्शों पर चलकर परिवार का मान बढ़ाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...