Balrampur News: एमएलसी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट की ऑनलाइन फीडिंग होगी अनिवार्य
बलरामपुर, नवम्बर 14 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। जिले के सभी थानों में मेडिकोलीगल केस (एमएलसी) व पोस्टमार्टम अनुरोध (पीएमआर) से संबंधित रिपोर्टों की ऑनलाइन फीडिंग अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराई जाएगी। इसके लिए पुलिसकर्मियों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने की पहल शुरु की गई है। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित जिला प्रशिक्षण केंद्र में सीसीटीएनएस कर्मियों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया। इसमें जिले के सभी थानों से नामित दो-दो पुलिसकर्मियों ने प्रतिभाग किया। पुलिस मुख्यालय तकनीकी सेवाएं लखनऊ से जारी दिशा-निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह के निर्देशन में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक व नोडल अधिकारी विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में हुए इस प्रशिक्षण में पुलिस मुख्यालय के विशेषज्ञों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.