Balrampur News: एमएलके की महिला हैंडबॉल टीम ने जीता स्वर्ण पदक
बलरामपुर, अक्टूबर 24 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता में एमएलके पीजी कॉलेज, बलरामपुर की महिला हैंडबॉल टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया। शशि भूषण शरण सिंह महाविद्यालय, रेहरा, गोंडा में आयोजित प्रतियोगिता में एमएलके की टीम प्रथम रही, जबकि राजा देवी बख्श महाविद्यालय, डोमराडीह, गोंडा की टीम उपविजेता बनी। टीम की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और टीम भावना का परिणाम है। मुख्य नियंता प्रो. वीणा सिंह ने छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना की। क्रीड़ा अध्यक्ष डॉ. बीएल गुप्ता और सह-क्रीड़ा अध्यक्ष कृतिका तिवारी ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी। प्रतियोगिता में टीम ने डॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.