Balrampur News: एनसीईआरटी के नाम पर निजी प्रकाशकों का खेल
बलरामपुर, अगस्त 17 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। जिले के माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा छह से इंटरमीडिएट तक एनसीईआरटी की निर्धारित पुस्तकों से पढ़ाई कराने के लिए स्पष्ट शासनादेश है, लेकिन निजी विद्यालयों में इसका पालन सवालों के घेरे में है। वित्तविहीन विद्यालयों में एनसीईआरटी की किताबों के साथ ही निजी प्रकाशकों की पुस्तकें अनिवार्य किए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन किताबों की सूची थमाकर खास प्रकाशकों या निर्धारित दुकानों से खरीदारी के लिए मजबूर कर रहे हैं। जिले में माध्यमिक शिक्षा विभाग के 175 विद्यालय संचालित हैं। इनमें 26 राजकीय इंटर कॉलेज व राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, 19 सहायता प्राप्त और 130 वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालय हैं। शासन की व्यवस्था के अनुसार कक्षा छह से इंटर तक न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.