Balrampur News: एनएच की सफाई में झोंके गए पंचायत कर्मी, गांवों में बढ़ी गंदगी
बलरामपुर, अगस्त 17 -- Balrampur News: गैसड़ी, संवाददाता। विकासखंड गैसड़ी में सोमवार को सफाई कर्मियों की ड्यूटी गांवों की सफाई से हटाकर राष्ट्रीय राजमार्ग की सफाई में लगा दी गई। गैसड़ी-तुलसीपुर मार्ग पर पुरुषोत्तमपुर और ब्रिज के पास सड़क किनारे उगी झाड़ियों की सफाई के लिए ब्लॉक के सफाई कर्मियों को लगाया गया है। स्थानीय लोगों और सफाई कर्मियों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग की सफाई की जिम्मेदारी एनएचएआई और उसकी अधिकृत ठेकेदार कंपनी की होती है। बावजूद इसके पंचायत कर्मियों से हाईवे की झाड़ियां साफ कराई जा रही हैं। बरसात के मौसम में गांवों में पहले से ही गंदगी बढ़ी हुई है। सफाई कर्मियों के हाईवे पर लगाए जाने से नालियों की सफाई और कूड़ा उठान प्रभावित हो रहा है। सफाई कर्मियों में भी इस व्यवस्था को लेकर नाराजगी है। उनका कहना है कि पंचायत कर्मियो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.