बलरामपुर, अक्टूबर 9 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। चार सूत्रीय मांगों को लेकर जिले के 800 से अधिक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मी पिछले कई दिनों से आंदोलनरत हैं। शुक्रवार को भी एनएचएम कर्मियों का धरना सीएमओ कार्यालय के बाहर जारी रहा। स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की रीढ़ माने जाने वाले इन एनएचएम कर्मियों के धरने पर बैठने से जिले की स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी हो गई हैं। पक्ष व विपक्ष के कई नेता इनके पास पहुंचे, लेकिन कर्मी अपनी मांगों पर अड़े रहे। उनकी मांगे जबतक नहीं मानी जाएंगी वे लोग अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अविनाश विक्रम सिंह ने बताया कि नियमतीकरण, समान कार्य समान वेतन व वर्तमान वेतन में वृद्धि, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, महंगाई भत्ता, रिक्त पदों पर गैर जनपद स्थानांतरण नीति, अनुकंपा...