Balrampur News: एटीएम बदलकर नौकर ने मालिक के खाते से उड़ाए 10 लाख रुपये
बलरामपुर, अगस्त 21 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। कोतवाली नगर क्षेत्र में एक नौकर पर मालिक का एटीएम कार्ड बदलकर उसके बैंक खाते से करीब 10 लाख रुपये निकालने का आरोप लगा है। बैंक स्टेटमेंट से रकम निकाले जाने का खुलासा होने के बाद पीड़ित प्रेम कुमार मिश्र ने पुलिस से शिकायत की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पूर्व नौकर सलमान खान उर्फ मन्ना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित प्रेम कुमार ने बताया कि बैंक में खाता चेक कराने पर उन्हें खाते में अपेक्षा से काफी कम रकम होने की जानकारी हुई। स्टेटमेंट की जांच करने पर अलग-अलग तिथियों में एटीएम के जरिए करीब 10 लाख रुपये निकाले जाने का पता चला। इसके बाद उन्होंने पूर्व नौकर पर संदेह जताया। आरोप लगाया कि उनके साथ काम करने के दौरान उनके नौकर सलमान खान ने उनका एटीएम पिन देख लिया था। बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.