Balrampur News: एचआरपी महिलाओं के यूएसजी में लापरवाही न हो, नियमित फॉलोअप करें : डीएम
बलरामपुर, सितम्बर 17 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक प्रभावी बनाने के लिए चलाए जा रहे प्रोजेक्ट संवर्धन के तहत बुधवार को ग्राम दांदव में विशेष वीएचएसएनडी ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस सत्र का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने सत्र का निरीक्षण कर टीकाकरण, हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (एचआरपी) वाली महिलाओं के चिन्हीकरण, स्वास्थ्य जांच और फॉलोअप की स्थिति देखी। उन्होंने एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को समन्वय बनाकर पात्र लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत सचिवालय दांदव में आयोजित सत्र के दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण की जानकारी ली। एएनएम ने बताया कि सत्र में नौ बच्चों और पांच महिलाओं का टीकाकरण किया जा च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.