बलरामपुर, जुलाई 13 -- Balrampur News: ललिया/बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर के ब्लॉक हरैया सतघरवा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बनघुसरी के मजरे इटैहिया में एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार पहाड़ी नाला हेंगहा का पानी गांव में घुसने से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। पहाड़ी क्षेत्रों में हुई लगातार बारिश के बाद नाले का जलस्तर बढ़ने से गांव की गलियां, मुख्य संपर्क मार्ग और विद्यालय परिसर जलमग्न हो गए हैं। जलभराव के कारण लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया है और ग्रामीणों को रोजमर्रा के कार्यों के लिए भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के मुख्य रास्तों पर कई स्थानों पर घुटनों तक पानी भर जाने से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। विद्यालय परिसर में पानी भरने से छात्र-छात्राओं के स्कूल आने-जाने में दिक्कतें हो रही हैं। लंबे समय तक जलभराव बने ...