बलरामपुर, अगस्त 29 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन के निर्देशन में शनिवार को जिले में सड़क सुरक्षा का वन डे विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जिले की तीनों तहसीलों में दोपहर 12 से एक बजे तक एक साथ चेकिंग और जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 263 वाहनों का चालान किया गया, जबकि एक वाहन को निरुद्ध किया गया। कार्रवाई में कुल 3.32 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। अभियान के दौरान वीर विनय चौराहा, फुलवरिया बायपास चौराहा, सेखुईया चौराहा, कलश चौराहा तुलसीपुर, आसाम चौराहा उतरौला समेत विभिन्न प्रमुख चौराहों व आवागमन वाले स्थानों पर वाहनों की जांच की गई। वाहन चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट सहित...