बलरामपुर, नवम्बर 6 -- Balrampur News: सादुल्लाह नगर। रेहराबाजार ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरिया इनायत स्थित करबला से नेवादा के कोड़री मजरे होते हुए सादुल्लाह नगर-लौकिया ताहिर मार्ग को जोड़ने वाली करीब एक किलोमीटर सड़क कच्ची है। बारिश के दिनों में जलभराव और कीचड़ के कारण ग्रामीणों का आवागमन ठप हो जाता है। सालिकराम, शंकर, आदर्श, संचित, दिनेश कुमार, रामशब्द, अनूप यादव, हमीद और मासूम अली ने बताया कि करबला तक पक्की सड़क बनी है, लेकिन आगे का रास्ता अधूरा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से सड़क का पक्का निर्माण कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: कोड़री और बढ़ईडीह के ग्रामीणों ने पक्के निर्माण की उठाई मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...