Balrampur News: एक्सीडेंट के बाद युवक का हाथ तोड़ने और लूटपाट का आरोप
बलरामपुर, अगस्त 12 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। तुलसीपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद घायल युवक से मारपीट कर उसका हाथ तोड़ने, मोबाइल, नकदी और जरूरी दस्तावेज छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हादसे के बाद दो लोगों ने युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की और उसकी मोटरसाइकिल भी अपने साथ ले गए। पुलिस से शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद तुलसीपुर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। मामला गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के ग्राम सिसहना गोदहना जानकीनगर निवासी सुबराती की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत से जुड़ा है। यह भी पढ़ें- एक्सीडेंट के बाद युवक का हाथ तोड़ने और लूटपाट का आरोप, अदालत के आदेश पर दो पर केस न्यायालय मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.