बलरामपुर, अगस्त 13 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। गुरुवार को नगर पंचायत पचपेड़वा में जुड़कुइयां चौराहे से लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर युवाओं, छात्रों, बुजुर्गों व कार्यकर्ताओं ने भारत माता के जयकारे लगाए। देशभक्ति गीतों से नगर का माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर रहा। यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह 'शैलू' और नगर पंचायत अध्यक्ष रवि कुमार वर्मा की मौजूदगी में हुआ। पूर्व विधायक ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता एवं समृद्धि का प्रतीक है। नगर पंचायत अध्यक्ष रवि वर्मा ने कहा कि तिरंगा यात्रा अमर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि देने के साथ देश की उपलब्धियों और विकास का संदेश देती है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: एकता अखंडता एवं समृद्धि का प्रतीक तिरंगा यात्रा:शैल...