बलरामपुर, सितम्बर 26 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रधान लिपिक, आंकिक, वाचक, शिकायत प्रकोष्ठ, आईजीआरएस, पासपोर्ट, जनसूचना, विशेष जांच प्रकोष्ठ और सोशल मीडिया सेल का जायजा लिया। अभिलेखों के अवलोकन के साथ उन्हें अद्यतन रखने के निर्देश दिए। एएसपी ने सभी पुलिसकर्मियों और लिपिकों को निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचकर अपने दायित्वों का समयबद्ध ढंग से निर्वहन करने के निर्देश दिए। आगंतुकों के साथ शिष्ट एवं सहयोगात्मक व्यवहार करने को भी कहा। कार्यालय परिसर और शाखाओं में साफ-सफाई रखने तथा आगंतुकों के बैठने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एएसपी ने आईजीआरएस, जनसुनवाई और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापू...