Balrampur News: एएसपी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का किया निरीक्षण
बलरामपुर, नवम्बर 15 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय ने रविवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अभिलेखों का अवलोकन किया। संबंधित कर्मचारियों को अभिलेख अद्यतन रखने के साथ कार्यप्रणाली में सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रधान लिपिक शाखा, आंकिक शाखा, वाचक शाखा, शिकायत प्रकोष्ठ, आईजीआरएस, पासपोर्ट शाखा, जनसूचना (आरटीआई) शाखा, विशेष जांच प्रकोष्ठ व सोशल मीडिया सेल का एएसपी ने जायजा लिया। उन्होंने सभी शाखाओं में अभिलेखों के रखरखाव व कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कर्मचारियों को निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचने व अपने दायित्वों का समय से निर्वहन करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Balrampur New...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.