बलरामपुर, अक्टूबर 30 -- Balrampur News: बलरामपुर। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रधान लिपिक, आंकिक, वाचक, शिकायत प्रकोष्ठ, आईजीआरएस, पासपोर्ट, जनसूचना, विशेष जांच व सोशल मीडिया सेल सहित विभिन्न शाखाओं के अभिलेखों की जांच की। उन्होंने अभिलेखों को अद्यतन और व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। आईजीआरएस, जनसुनवाई और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही लंबित चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट सत्यापन और अन्य जांचों को निर्धारित समय में पूरा करने, कार्यालय में साफ-सफाई बनाए रखने तथा आगंतुकों से शिष्ट व्यवहार करने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...