बलरामपुर, जुलाई 9 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। जनपद में कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी व तकनीक आधारित बनाने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय ने बुधवार की देर शाम जरवा कोतवाली का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय, साइबर हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति अभियान व अभिलेखों की जांच करने के साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित यक्ष ऐप के संचालन की समीक्षा कर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एएसपी ने यक्ष ऐप पर उपलब्ध अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों, गैंग सदस्यों, माफियाओं, वांछित अभियुक्तों से संबंधित डिजिटल डाटाबेस की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि ऐप पर सभी सूचनाएं समयबद्ध, शत-प्रतिशत व गुणवत्तापूर्ण तरीके से अपडेट की जाएं, ताकि अपराध नियंत्रण व निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्र...