Balrampur News: उधार में सामान देने से मना किया तो दुकानदार को लाठी-डंडों से पीटा
बलरामपुर, सितम्बर 2 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। उतरौला कोतवाली क्षेत्र में एक दुकान से सामान उधार देने से मना करना एक दुकानदार को भारी पड़ गया। आरोप है कि इसी बात को लेकर दो लोगों ने गाली-गलौज करते हुए दुकानदार की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। हमले में दुकानदार को चोटें आईं। पीड़ित ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर उपचार कराया और बाद में पुलिस को तहरीर दी। मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला उतरौला कोतवाली क्षेत्र के रमजानजोत शाहपुर ईटई गांव का है। गांव निवासी जोगीन्द्र पुत्र बेकाऱू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक सितंबर की रात करीब आठ बजे वह अपनी दुकान पर था। इसी दौरान सामान उधार देने से मना करने की बात को लेकर रंगीलाल पुत्र मिलन और उसके पुत्र अमन ने उसके साथ गाली-गलौज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.