Balrampur News: उद्घाटन के चंद दिनों बाद ही उखड़ गई आरसीसी सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश
बलरामपुर, नवम्बर 3 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। विकासखंड तुलसीपुर की ग्राम पंचायत कल्यानपुर में लाखों रुपये की लागत से बनी आरसीसी सड़क निर्माण के कुछ ही दिनों बाद टूटकर बिखर गई। सड़क की गिट्टियां, मोरंग और सीमेंट उखड़ने से जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। इससे ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी कर घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया। सीमेंट की कम मात्रा और बालू की अधिकता के चलते सड़क समय से पहले ही जर्जर हो गई। दोपहिया वाहन चालक आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं। सड़क की बदहाली को लेकर क्षेत्रवासियों में आक्रोश व्याप्त है। मुन्ना, विकास, बदलू, बब्बू, गुड्डू, राजेश कुमार, रामजी और सुनील आदि ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले की उच्चस्तरीय जांच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.