बलरामपुर, अगस्त 13 -- Balrampur News: उत्साह पूर्वक महिला अध्यापिकाओं ने मनाया हरियाली तीज बलरामपुर संवाददाता। सावन मास एवं हरियाली तीज के अवसर पर उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ के तत्वाधान में आरआर पैलेस सभागार में महिला शिक्षक मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला शिक्षिकाएं हरे रंग के परिधानों में शामिल हुईं। हरा रंग समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है।संघ जिला अध्यक्ष प्रियंका श्रीवास्तव की अगुवाई में हरियाली तीज कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें शिक्षिकाओं ने एक-दूसरे के सुख, समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना की समारोह में महिला शिक्षिकाओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। साथ ही विद्यालयों में बच्चों के शैक्षणिक स्तर में सुधार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। यह भी पढ़ें- Roorki News: हरियाली ...