Balrampur News: उत्कृष्ट कार्य के लिए स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी को मिला सम्मान
बलरामपुर, अक्टूबर 15 -- Balrampur News: बलरामपुर। स्वास्थ्य योजनाओं के प्रचार-प्रसार और विभाग के विभिन्न योजनाओं व कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जिला स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी अरविंद मिश्र को सीएमओ डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने गुरुवार को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। उन्हें यह सम्मान आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की आठवीं तथा आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की पांचवी वर्षगांठ के मौके पर दिया गया है। सीएमओ ने उनके कार्यों की सराहना की। इस मौके पर एसीएमओ डॉ अनिल चौधरी, संयुक्त जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ राज कुमार, जिला मेमोरियल अस्पताल के सीएमएस डॉ हीरालाल सहित विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के अधीक्षक व अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.