बलरामपुर, अक्टूबर 9 -- Balrampur News: उतरौला। उतरौला क्षेत्र में 12 व 13 अक्टूबर को सुबह 10 से अपरान्ह एक बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 132 केवी विद्युत उपकेंद्र उतरौला पर अनुरक्षण कार्य के चलते तीन घंटे बिजली बंद रखी जाएगी। इससे पांच बिजलीघरों से जुड़े उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अनुरक्षण कार्य के लिए निर्धारित समय में आपूर्ति बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान 33 केवी गैंड़ास बुजुर्ग, उतरौला टाउन, उतरौला ग्रामीण, उतरौला तहसील और श्रीदत्तगंज बिजलीघरों से संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील किया है कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटा लें। यह भी पढ़ें- नवरात्र, दुर्गा पूजा और...