Balrampur News: उतरौला में शुरू हुआ आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन, 21 कार्यकत्रियों को मिली जिम्मेदारी
बलरामपुर, अगस्त 25 -- Balrampur News: उतरौला, संवाददाता। आदर्श नगर पालिका परिषद उतरौला के लंबे प्रयासों के बाद नगर क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन शुरू हो गया। इसको लेकर नपाप की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें चयनित 21 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को शुभकामनाएं देकर उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में बलरामपुर के सीडीपीओ अशोक चौहान ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां समाज के अंतिम पायदान पर खड़े पात्र लाभार्थियों से सीधे जुड़कर शासन की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कार्यकत्रियों से पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ कार्य करने की अपील की। चेयरमैन प्रतिनिधि अनूप चंद्र गुप्ता ने बताया कि नगर में आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.