बलरामपुर, अगस्त 18 -- Balrampur News: बलरामपुर। कोतवाली उतरौला पुलिस ने शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 16 अगस्त को क्षेत्र में भ्रमण और निगरानी के दौरान शांति भंग की आशंका पर बीएनएसएस की धारा के तहत तौफिक पुत्र शाहबान निवासी कुतुबगंज बाजार, थाना धानेपुर, गोंडा, नूर आलम पुत्र जुमाई, मोसाहिद पुत्र निजामुद्दीन तथा सिराज पुत्र आसिक अली निवासी बक्सरिया इमिलिया, थाना कोतवाली उतरौला को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय उतरौला भेज दिया गया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल विद्याराम, मनीष सिंह और संदीप प्रेमी शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...