बलरामपुर, अगस्त 21 -- Balrampur News: उतरौला, संवाददाता। उतरौला स्थित मरहूम यावर हुसैन के अज़ाखाने में 6 रबीउलअव्वल गुरुवार को मजलिस-ए-अज़ा का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद और ज़ायरीन शामिल हुए। मजलिस के दौरान पूरा माहौल इमाम हुसैन की याद में गमगीन रहा। मजलिस की ज़ाकिरी मौलाना सदाकत हुसैन ने की, जबकि नकाबत की जिम्मेदारी मौलाना शबाब हैदर जलालपुरी ने निभाई। मजलिस के समापन पर 18 बनी हाशिम की शबीह-ए-ताबूत बरामद की गई, जिसकी ज़ियारत के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। आलमी शोहरत याफ्ता नौहाख्वान अली हसन, हसन जाफर समेत अन्य नौहाख्वानों ने मर्सिया और नौहाख्वानी पेश कर इमाम हुसैन और उनके वफादार साथियों को खिराज-ए-अकीदत पेश किया। यह भी पढ़ें- Kausambi News: कर्बला के शहीदों को दी अश्कबार विदाई कार्यक्रम देर रात एक बजे तक चला। इमामिया...