बलरामपुर, सितम्बर 3 -- Balrampur News: उतरौला, संवाददाता। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के मुख्य द्वार के समीप स्थित अटल चौक पर भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष सविता गुप्ता और चेयरमैन प्रतिनिधि अनूप चंद गुप्ता के प्रयासों से स्थापित प्रतिमा के अनावरण समारोह में भाजपा के जिला नेतृत्व, क्षेत्रीय विधायक और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। इस दौरान परिसर अटल जी अमर रहें और भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। समारोह को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष सविता गुप्ता ने कहा कि अटल जी ने विश्व पटल पर भारत की प्रतिभा, अखंडता और एक भारत, श्रेष्ठ भारत की जो रूपरेखा तय की थी, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी प्रतिमा नगरवासियों को देशप्रेम और राष्...