बलरामपुर, नवम्बर 7 -- Balrampur News: बलरामपुर। कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम जोरावरपुर में रास्ते से ई-रिक्शा हटाने को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। आरोप है कि दो सगे भाइयों ने घर में घुसकर ई-रिक्शा चालक और उसकी पत्नी की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्राम जोरावरपुर निवासी कुन्ने उर्फ कन्हैया पुत्र स्व. सकटू ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि पांच नवंबर की रात करीब आठ बजे वह बलरामपुर से ई-रिक्शा लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में राधे की नातिन के सड़क पर खड़े होने के कारण उसने अपना ई-रिक्शा थोड़ा पीछे कर लिया। इसी बात को लेकर गांव के अखिलेश और सुरजीत पुत्रगण श्यामलाल उससे विवाद करने लगे और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि दोनों भाई बाद में...