Balrampur News: ई-रिक्शा से टक्कर से बाइक सवार दूध विक्रेता की मौत
बलरामपुर, जुलाई 18 -- Balrampur News: ललिया, संवाददाता। थाना ललिया क्षेत्र में शनिवार दोपहर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। कोडरी-हरिहरगंज मार्ग पर कुर्मी पुरवा गांव के पास ई-रिक्शा और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक दूध विक्रेता की मौत हो गई। हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी जान नहीं बच सकी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। पुलिस के मुताबिक किला गांव निवासी 35 वर्षीय राम केवल उर्फ पुल्ली गुप्ता प्रतिदिन की तरह शनिवार को बाइक से दूध लेकर बलरामपुर जा रहे थे। इसी दौरान कोडरी की ओर से आ रहे एक ई-रिक्शा से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद वह सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.