बलरामपुर, अक्टूबर 11 -- Balrampur News: ललिया, संवाददाता। कुत्ते के काटने के बाद बेटे को रेबीज का टीका लगवाने अस्पताल पहुंचे पिता को क्या पता था कि घर लौटने से पहले ही उनका मासूम हमेशा के लिए साथ छोड़ देगा। चार साल का मिथुन टीका लगवाने के बाद पिता के साथ शिवपुरा ब्लॉक के सामने खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। जिस बेटे को पिता बीमारी से बचाने के लिए अस्पताल लाए थे, उसकी सड़क हादसे में मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। ललिया थाना क्षेत्र के टेढ़वा जोगिया गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद अपने चार वर्षीय बेटे मिथुन को कुत्ते के काटने के बाद रेबीज का टीका लगवाने शिवपुरा अस्पताल गए थे। शुक्रवार नौ अक्टूबर को टीका लगवाने के बाद वह बच्चे के स...