Balrampur News: ई-ग्राम स्वराज के लंबित कार्य जल्द पूरे कराने के निर्देश
बलरामपुर, सितम्बर 5 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों और योजनाओं की प्रगति को लेकर शनिवार जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर के सभागार में समीक्षा बैठक हुई। जिला पंचायत राज अधिकारी अशोक कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर जीएसटीओ/टीडीएसओ भुगतान, ऑडिट, ओएसआरओ और विविध खातों की स्थिति की समीक्षा की गई। लंबित कार्यों को प्राथमिकता पर पूरा कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में सभी सहायक विकास अधिकारी पंचायत, ग्राम पंचायत सचिव व संबंधित अधिकारी शामिल हुए। डीपीआरओ ने वित्तीय कार्यों में अनावश्यक विलंब न करने और अभिलेखों व पोर्टल पर सूचनाएं नियमित रूप से अद्यतन रखने को कहा। डीपीएम संदीप कुमार ने ग्राम पंचायतों में संचालित डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधाओं, नियमित संचालन व व्यवस्थाओं की जानकारी ली। ग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.