Balrampur News: ई-कॉमर्स पर अवैध कीटनाशक बिक्री रोकने को 43 दुकानों पर छापेमारी
बलरामपुर, अक्टूबर 15 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए गैर पंजीकृत और अवैध रूप से आयातित साइकलोसिलोन हर्बीसाइड की बिक्री पर रोक लगाने के लिए कृषि विभाग ने गुरुवार को जिले में 43 कीटनाशक विक्रेताओं की दुकानों पर छापेमारी कर जांच की। जिला कृषि रक्षा अधिकारी उपेंद्र नाथ खरवार के निर्देश पर चलाए गए अभियान में किसी भी प्रतिष्ठान पर उक्त कीटनाशक का भंडारण या बिक्री नहीं मिली। जांच के दौरान विक्रेताओं को गैर पंजीकृत कीटनाशकों का क्रय-विक्रय नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई। विभाग ने चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसे कीटनाशकों की खरीद-बिक्री या भंडारण पाए जाने पर कीटनाशी अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: अवैध कीटनाशकों की बिक्री की रोकथाम को लेकर अभियान जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने किसानो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.