Balrampur News: ईंट कम मिलने की शिकायत पर युवक से मारपीट, दो घायल
बलरामपुर, जुलाई 31 -- Balrampur News: सादुल्लानगर, संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम कम्मरपुर में ईंट की संख्या कम मिलने की शिकायत करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि शिकायत करने पर दबंगों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके रिश्तेदार को भी मारपीट कर घायल कर दिया। दोनों घायलों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित 24 वर्षीय अब्दुल कलाम ने बताया कि उसने 25 जुलाई को चार हजार ईट खरीदी थीं। गिनती करने पर करीब 1500 ईट कम निकलीं। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे अहरौली पुलिया के पास ईट लेकर जा रहे आरोपियों से जब उन्होंने इसकी शिकायत की, तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक से आए तीन लोगों ने गाली-गलौज करते हुए अब्दुल कलाम की लात-घ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.