बलरामपुर, जुलाई 16 -- Balrampur News: उतरौला/बलरामपुर, संवाददाता। इमाम जैनुल आबिदीन अलैहिस्सलाम की शहादत की याद में बुधवार देर रात नगर उतरौला में कदीमी जुलूस पूरे अकीदत व एहतराम के साथ निकाला गया। जुलूस से पूर्व मुसर्रत हुसैन उर्फ मेहंदी वकील के आवास पर मजलिस का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। मजलिस को संबोधित करते हुए मौलाना मोहम्मद अली साहब ने कर्बला के बाद इमाम हुसैन के साहबजादे इमाम जैनुल आबिदीन अलैहिस्सलाम की जिंदगी, उनके अद्वितीय सब्र, इबादत और इंसानियत के पैगाम पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी इमाम जैनुल आबिदीन ने धैर्य, त्याग और सत्य का संदेश पूरी दुनिया तक पहुंचाया। उनके बयान के दौरान मौजूद अकीदतमंद गमगीन हो उठे और कई लोगों की आंखें नम हो गईं। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar ...